TOP 5 PLACES FOR COUPLES IN INDIA | विवाहित/अविवाहिक जोड़ो के लिए भारत में 5 सबसे अच्छी जगह

विवाहित/अविवाहिक दोनो ही पार्टनर होते है। अगर आपको अपने पार्टनर से प्यार है तो घूमना तो बनता है। इससे अच्छी यादें और क्या होंगी कि आप अपने प्यार के साथ घूमने कोई रोमांटिक जगह गए हो। विवाहित जोड़ो के लिए घूमना तो एक सम्मानजनक होता है। लेकिन भारत में अविवाहिक जोड़े का घूमना कभी कभी मुश्किल भरा होता है। भारत में विभिन्न जाति, संस्कृति, समाज आदि के लोग निवाश करते है। हर एक समाज में अपने परंपराएं होती है। जो सदियों से चली आ रही है। जिसे आज भी तोड़ पाना मुमकिन नही है।

भारतीय समाज में अविवाहिक जोड़े को हमेशा से ही पाप के नज़र से देखा जाता है। कहीं भी घूमने जाने पर जोड़े सुरक्षित महसूस नही करते चाहे वो मार्किट हो या रेस्टुरेंट्स या कहीं पार्क। कब कहाँ किधर से कौन लोग पीटने आ जाए ये बात तो शायद भगवान भी ठीक से नही बाता पाएंगे।

तो सवाल यह उठता है की जब सामज में ऐसे सोच वाले व्यक्ति हो तो क्या घूमना संभव है। क्या भारत जैसे प्रकृति भरा प्रदेश में सुरक्षित घूमना संभव है? जी हाँ बिल्कुल संभव है। ऐसे बहुत से राज्य है या कई ऐसे जगह है जहां पर अविवाहिक जोड़े बेफिक्र होके घूम सकते है।

वैसे तो मैं बता दूं अधिकतर जगह ही घूमने में सुरक्षित रहता है पर जहां घूमने के साथ रोमांस हो ऐसे जगह का मैं यहां बात करूँगा।

उदयपुर (राजस्थान)

विवाहित/अविहाहिक top 5 places for unmarriede couples udaipur

यहां किसी भी वर्ग के लिए काफी अच्छा जगह है घूमने के लिए बहुत अच्छा है। यहां विवाहित/अविहाहिक जोड़े को रेस्पेक्ट किया जाता है। यहां की हवाओं में अजीब से नाशा है। देखने के साथ-साथ यहां खाने का भी बेहतरीन लुफ्त उठा सकते है। कोई भी रूफटॉप रेस्टुरेंट्स में डिनर, जो झील के किनारे हो, आपके मन में रोमांस कूट कूट करके भर देगा।

साथ है यहां घूमने के लिए राजा के महल, बहुत सारे झील , पुराने समय के गड़ियाँ या शाम में सज्जन गढ़ फोर्ट से सूरज का डूबना एक मज़ेदार एहसास हो सकता है जो आपके दिल को ताज़ा कर देगा।

Read Also – Udaipur the city of lakes

मनाली (हिमाचल प्रदेश)

विवाहित/अविहाहिक, manali, himachal pradesh, himalayas

हिलस्टेशन सब एक जैसे होते है और सुरक्षित भी। सब बहुत साफ़ सुथरे और बेहद खूबसूरत। मनाली भी उनमें से एक है पर जाड़ो के मौसम में मनाली भारत सबसे पसंद किया जाने वाला जगह है।विवाहित/अविहाहिक जोड़ो को भी ये जगह बहुत प्रिय होते है।

ठंड के मौसम में मानली सफेद बर्फ के चादर में  ढक जाता है। बर्फ आपको हर जगह मिल जाएंगे चाहे वह आपका होटल का कमर है क्यों न हो। बर्फ में खेलना अपना अलग ही मज़ा है।

कपल्स (विवाहित/अविहाहिक)यहां किसी शिशे वाले कमरे ले जिससे सफेद वादी की ख़ूबशूरती सुबह उठने के साथ ही देख सके। बर्फ में खेलने के लिए बहुत से एक्टिविटीज़ होते है जो आप मस्ती के लिए कर सकते है।

देखने के लिए यहां हिडम्बा का मंदिर, गर्म पानी के झरने, फ़िल्मसिटी, आदि है।

लद्दाख में विवाहित/अविवाहिक

विवाहित/अविहाहिक

अगर उन विवाहित/अविवाहिक जोड़ों में जो बाइक से घूमना पसंद करते है। तो लद्दाख से बेहतर शायद भारत में और कहीं नहीं है।  मनाली से भी बाइक से लद्दाख जा सकते है जो काफी मजेदार होगा। पर बाइक वापस लाना या वहां कहीं छोड़ना एक झमेला भरा काम हो सकता है। इसलिए सीधे हवाई जहाज से लद्दाख जाए बेहतर होगा। टिकट्स सस्ते मिलेंगे अगर 4-5 महीने पहले काटे जाए तो ( दिल्ली से लद्दाख )।

लद्दाख एक बुद्धिस्ट बहुल इलाका है। शांति प्रिय होने के वजह से काफी सुकून भरा एहसास दिलाता है। नज़ारे बहुत ही भव्य मिलेंगे। लोगों व्यवहार आपका दिल जीत सकता है।

बाइक रेंट लेके आप कहीं भी निकल जाए कोई रोक टोक नही है बस ध्यान ये देना है कि आपके पास सभी प्रकार के पास मौजूद हो जो आपको आर्मी अफसर को देने होते है।

देखने के लिए बहुत जगह है लेकिन उनमे से एक पेंगोंक झील है जो चीन से सटा है और काफी विवादित भी रहता है समय-समय में। झील जाते समय आपके पैरो तले जमीन खीस जाएंगे क्योंकि रास्ते में नज़ारे इतने ही मन मोहक होते है। कभी बंज़र हिमालय, तो कभी बर्फ, तो कभी सुखी हुई नदी, तो कभी बड़े बड़े पहाड़। और झील पहुँच के ऐसा लगता हो मानो कोई स्वर्ग हो।

झील के किनारे टेंट्स काफी सस्ते और अच्छे होते है। और खाने का भी उत्तम प्रबंध होता है।

Read Also – How to go to Ladakh 

खज्जियार (हिमाचल प्रदेश)

विवाहित/अविहाहिक top 5 places for unmarriede couples khajjiar

खज्जियार को भारत का मिनी स्विर्टज़लेंड भी कहा जाता है। रोमांटिक वादियों से भरा हुआ सच में विदेश से कम नहीं है। सुखी हुई झील में बसा हुआ छोटा सा जगह कोई सपनो सा कम नहीं लगता है। चारों तरफ पहाड़ों से घिरा हुआ, लंबे-लंबे पेड़, और बड़ा से हरा मैदान जो कोई फिल्मो के जगह सा लगता है।यह माहौल विवाहित/अविवाहिक के रोमांस करने के लिए काफी है।

दलहौसी शहर से सटे हुए होने के कारण आप दलहौसी भी देख सकते है। दलहौसी में एक्टिविटी पार्क, रेस्टुरेंट्स, आदि आजमा सकते है।

साथ ही ये दोनो जगह चंम्बा जिले में पड़ता है वहां भी आप देख सकते है जो बगल में है। वहां आस पास के चंम्बा झील, मंदिर, मार्किट आदि देख सकते है या फारेस्ट रिज़र्व आदि देख सकते है। कुल मिला के पैसा वसूल जगह है।

Read Also – Khajjiar, Dalhousie 

गोवा में विवाहित/अविवाहिक

विवाहित/अविहाहिक india, nature, goa

गोवा को कपल्स (विवाहित/अविवाहिक) जोड़ो का स्वर्ग भी कहा जा सकता है। कोई भी व्यक्ति यहां आके कभी उदास नही रह सकता है। यहां की हवा में मस्ती है। समुंद्र में नाहा के पहले नमकीन हो जाना फिर कहीं बैठ के स्वादिष्ट भोजन करना कोई स्वर्ग से कम नहीं है।

यहां ऑप्शन बहुत है चाहे आप वाटर स्पोर्ट्स करे या बैठ के जगह का आनंद उठाये। सब अपने आप में एक यादें ही बन जाएंगे। घूमने के लिए बहुत सारे जगह है। आप आसानी से स्कूटी या बाइक ले सकते है।

अगर आपको सुकून भरा माहौल चाहये तो साउथ गोवा बेस्ट होगा। अगोंडा बीच (समुंद्री तट) एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यहां बिकिनी पेहेन के समुंद्र का मज़ा ले सकते है। वैसे साउथ में भी पार्टियाँ होती है जैसे पलोलेम बीच हो या कैंकम बीच आदि।

नार्थ गोवा थोड़ा पार्टी पब के लिए मशहुर है। रात भर पार्टी करनी हो तो बाघा या कैंडोलिम जगह में होटल जरूर लें। पार्टी वाले कपल्स (विवाहित/अविवाहिक) के लिए यह जगह कोई जन्नत से कम नही है।

गोवा में चाहे दोस्त हो या फैमिली या कपल्स (विवाहित/अविवाहिक) सबको सम्मान मिलता है। और मजे की बात ये है की यहां के यादें हमेशा आपको वापस आने पे मजबूर करेंगे। क्योंकि जगह कुछ इस तरह है कि मज़ा आना है।

तो ये थे कुछ बेहतरीन जगह जहां आप सुरक्षित बेफिक्र होके घूम सकते है और साथ ही साथ आपने आने वाले समय के लिए यादें जुटा सकते है। क्योंकि memories makes your relationship stronger। यानी यादें ही है जो आपके रिस्ते को मजबूत करते है।

Read Also – How to go to south GOA

नॉट- इस लेख में मैंने केवल उत्तर भारत तथा उत्तर-पश्चिमी भारत के जगहों के बारे में लिखा हूँ। 

अगर आपके कोई सुझाव हो तो नीचे दिए गए कमेंट में जरूर से लिखे या ईमेल करें – hello@yatrababa.com

2 thoughts on “TOP 5 PLACES FOR COUPLES IN INDIA | विवाहित/अविवाहिक जोड़ो के लिए भारत में 5 सबसे अच्छी जगह

Comments are closed.